Chief-Secretary-Sanjeev-Kaushal-

मुख्य सचिव संजीव कौशल से आज अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बड़गुज्जर, सदस्य मीना नरवाल व रवि तारांवाली ने की मुलाकात 

, | |

  मुख्य सचिव संजीव कौशल से आज अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बड़गुज्जर, सदस्य मीना नरवाल व रवि तारांवाली ने मुलाकात की। मुख्य सचिव ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की भलाई के लिए सरकार द्वारा जनवरी माह में आयोग का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि आयोग के पदाधिकारी ग्राम स्तर पर दौरा कर अनुसूचित जाति के लोगों के समक्ष आने वाली समस्याओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गहन अध्ययन कर रहे हैं ताकि अनुसूचित जाति के लोगों का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान किया जा सके। संजीव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूह व उद्यमिता योजना जैसी नीतियों से गरीबों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर उन्हें ऑनलाइन किया गया है।

Chief-Secretary-Sanjeev-Kaushal-


Related News


About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB