Yoga-Camp-Organized-On-The-Occasion-Of-International-Yoga-Day-In-Ferozepur

फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन 

, | |

  मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा के साथ-साथ करीब 100 रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह एक विशेष योग शिविर का आयोजन अधिकारी क्लब, फिरोजपुर में किया गया। शिविर में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा के साथ-साथ करीब 100 रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस शिविर में पतंजलि योग पीठ (हरिद्वार), भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तथा जीवन कला योग जिला फिरोजपुर के अनुभवी योग विशेषज्ञ श्री कुलवंत सिंह, श्री मनोज आर्या एवं अन्य विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्राणायाम एवं योग आसनों द्वारा ब्लड प्रेशर, गठिया, तनाव, कब्ज, दिल की बीमारी, मधुमेह, दमा, जोड़ों का दर्द आदि बीमारी से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी। मंडल के सभी कार्यालयों में योग दिवस मनाया गया तथा  रेलवे स्टेशनों के टीवी स्क्रीन पर माननीय प्रधानमंत्री जी का सीधा प्रसारण दिखाया गया।  मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व के लोगों ने योग के महत्त्व को स्वीकार करते हुए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया था,  जिसकी पहल भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में की थी। जिसके बाद 21 जून को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” घोषित किया गया।  इस वर्ष संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग- थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अगर हम प्रतिदिन 45 मिनट योग करें तो हमारे शरीर की सभी इन्द्रियाँ ठीक प्रकार कार्य करेंगी, जिससे हमें सुखी एवं निरोगी रहने में मदद मिलेगी। साथ ही तनाव व अन्य शारीरिक विसंगतियों से भी मुक्ति मिलेगी।

Yoga-Camp-Organized-On-The-Occasion-Of-International-Yoga-Day-In-Ferozepur


Related News


About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB