बदरीनाथ हाइवे पर पहाड़ी से आये पत्थर की चपेट में आयी कार, एक शिक्षिका घायल बदरीनाथ हाइवे पर चमोली से कुछ आगे बाजपुर के समीप गुरुवार को एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आने से कार में सवार एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। शिक्षिका को जिला चिकित्सालय लाया गया था, लेकिन उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। आज सुबह कार संख्या यूके 11 7223 नंदप्रयाग की ओर जा रही थी कि अचानक बाजपुर के पास पहाड़ी से पत्थर छिटक कर कार के ऊपर आ गिरा, जिससे कार में सवार शिक्षिका 60 वर्षीय बिंदू परमार पत्नी सुदर्शन परमार निवासी मल्ला नैग्वाड गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्हें जिला चिकित्सालय में लाया गया है। इसके बाद शिक्षिका को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका मासौं में कार्यरत है।
Car-Hit-By-Stone-From-Hill-On-Badrinath-Highway-One-Teacher-Injured
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)