Chief-Minister-Pushkar-Singh-Dhami-Distributed-Appointment-Letters-To-Police-Candidates

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami  ने पुलिस अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

, | |

      उत्तराखण्ड पुलिस परिवार में आज 1425 नए सदस्य जुड़ गये हैं। सभी का उत्तराखण्ड पुलिस परिवार में स्वागत है। आज पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  Pushkar Singh Dhami ने 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर शीघ्र ही नई भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आरक्षी पुलिस फोर्स की प्राथमिक इकाई है, जो विभाग में नींव की तरह कार्य करते हैं एवं विभिन्न थाने चौकियों एवं चौराहों पर पुलिस का मुख्य चेहरा बनकर तैनात रहते हैं। पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है।  प्रधानमंत्री  के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन के अनुरूप प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड पुलिस को आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उत्तराखण्ड पुलिस ने मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। Ashok Kumar IPS, DGP Sir ने सभी चयनित अभ्यर्थियों का उत्तराखण्ड पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें निष्ठा एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग, फील्ड पुलिसिंग, पुलिस व्यवस्था, अधिकारों का सदुपयोग पीडित/ गरीबों/असहायों के हित में किये जाने हेतु बताया।

Chief-Minister-Pushkar-Singh-Dhami-Distributed-Appointment-Letters-To-Police-Candidates


Related News


About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB