दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (शनिवार)छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यकर्ताओं की बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने जानकारी दी है कि एयरपोर्ट रोड स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना है।कार्यक्रम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि जनता के लिए कामों की गारंटी केजरीवाल रायपुर में देंगे। जैसे दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने के बाद जो गारंटियां आम आदमी पार्टी ने दी थी, उन्हें पूरा किया।
पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केजरीवाल दोपहर 1 बजे के बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। मंच पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू भी मौजूद रहेंगे।
Arvind-Kejriwal-And-Punjab-Chief-Minister-Bhagwant-Mann-In-Raipur-Today
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)