politics-crime-education-news-punjab

समूचे पंजाब में नारी शक्ति के बीच ‘इंडिया वेलकम जी-20’ के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Jan17,2023 | Bureau |

भारत के यशस्वी व विश्व विख्यात प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के वर्चस्व के चलते भारत को विश्व के जी-20 सम्मेलन की मेजबानी मिलने से सारे देश में ख़ुशी की लहर है और इसको लेकर हर वर्ग अपनी-अपनी ख़ुशी का इज़हार अपने तरीके से कर रहा है। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्षा वानति श्रीनिवासन के आह्वान पर देश भर में सर्कल स्तर पर नारी शक्ति के बीच ‘इंडिया वेलकम जी-20’ के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब में भी जी-20 सम्मेलन के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू सेठी के नेतृत्व में समूचे पंजाब में 15 व 16 जनवरी को सर्कल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में होशियारपुर के सभी सर्कलों में भी महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। होशियारपुर के दक्षिणी सर्कल में प्रदेश भाजपा अध्यक्षा मीनू सेठी विशेष रूप से उपस्थित हुईं, जहाँ महिलाओं ने रंगोली व मेहंदी आदि लगा कर इसे सेलिब्रेट किया। मीनू सेठी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा वानति श्रीनिवासन की आह्वान पर समूचे पंजाब में ‘इंडिया वेलकम जी-20’ के तहत 15 व 16 जनवरी को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सभी वर्ग की महिलाओं को साथ अपने स्थानीय परिधानों में अपने घरों, सार्वजनिक स्थानों (मंदिर, बाज़ार, पार्क आदि) पर समूह रंगोलियाँ बना कर, तख्तियां, पोस्टर लेकर खड़े होकर इसे सेलिब्रेट कर रही हैं। इसके साथ यह सभी भारत के राष्ट्रीय ध्वज को भी साथ लेकर खड़ी हों कर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का वेलकम कर रही हैं। मीनू सेठी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के विश्व भर के देशों को सही मार्गदर्शन तथा कोरोना महामारी में भी सभी की सहायता के चलते भारत को विश्व के जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करने का मौका मिला है, जो हम सब भारतियों के लिए बहुत गर्व की बात है। ऐसा मौका आज से पहले भारत के किसी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारत का नौजवान देश में रह कर प्रधानमंत्री मोदी के भारत को विश्व गुरु व विश्व शक्ति बनाने के सपने को सकार करने में लगा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नत्रेंदर मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी कैबिनेट में भी महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष किरण शर्मा, अलका शर्मा, अलका ऐरी, अलका महंत, नरिंदर कौर, भावना महाजन, त्रिशला शर्मा, बिंदु सूद, पल्लवी विशिष्ट, सुनीता, रजनी सैनी, गुरमिंदर कौर, कंचन जिंदल, वीणा गर्ग, तेजिंदर कौर, भावना चौधरी, मोनिका शर्मा, लक्ष्मी पवार, मोना कटारिया, वंदना सांगवाल, वीणा परमार, अंजना कटोच, कांता देवी, रूप रानी, कुलविंदर कौर, सीमा शर्मा व अन्य महिला कार्यकर्त्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

politics-crime-education-news-punjab


Related News

pbpunjab ad banner image pbpunjab ad banner image pbpunjab ad banner image Run by: WebHead

About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com