मुलायम सिंह के निधन पर प्रियंका ने जताया दुख कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रियंका ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि ईश्वर मुलायम सिंह यादव को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। प्रियंका ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन के समाचार से वह दुखी हैं। उन्होंने सिंह को याद करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षा मंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में मुलायम सिंह यादव का अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8.16 गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे हैं। 82 वर्षीय सिंह की तबीयत खराब होने के कारण दो अक्टूबर को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां विशेषक्षों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।
politics-crime-education-news-punjab
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)