politics-crime-education-news-punjab

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, सोनमर्ग-गुमरी हाइवे फिसलन की वजह से वाहनों के लिए बंद

Nov18,2022 | AGENCY |

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, सोनमर्ग-गुमरी हाइवे फिसलन की वजह से वाहनों के लिए बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी है। शुक्रवार सुबह छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई है। भारी वाहनों को हल्के वाहनों के गुजरने के बाद रवाना किया जाएगा। सभी छोटे और बड़े वाहनों के निकलने के बाद ही सुरक्षाबलों के वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्के यात्री और निजी वाहनों के गुजरने के बाद भारी वाहनों को जखैनी उधमपुर से श्रीनगर की तरफ रवाना किया जाएगा। अधिकारियों ने सुरक्षाबलों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करते हुए मालवाहक व अन्य वाहनों के गुजरने और राजमार्ग की ताजा स्थिति का जायजा लेने के बाद ही अपने वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की ओर ले जाएं। श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी राजमार्ग को फिसलन के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। राजौरी व पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड और एसएसजी रोड वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ से खुला है।

politics-crime-education-news-punjab



About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB