केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के चार नेताओं को दी एक्स कैटेगरी की सुरक्षा, जान के खतरे का अंदेशा सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब के चार नेताओं को एक्स कैटेगरी की सरक्षा व्यवस्था मुहय्या करवाने के आदेश जारी किए है। इन नेताओं में तीन नेता कांग्रेस व एक नेता अकाली दल से भाजपा में शामिल हुआ था। जिसमें पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़ के अलावा अमरजीत सिंह टिक्का व अकाली दल के पूर्व विधायक जगदीप नकई शामिल है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने इन नेताओं की जान को खतरे के आंदेशा जताया था। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उपरोक्त आदेश जारी किए है।
politics-crime-education-news-punjab
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)