politics-crime-education-news-punjab

हेमंत कुमार देवानंद और लता मंगेशकर को याद किया एशियन्स की टीम ने, उनके सुरीले गीत गाकर

Sep29,2022 | MEENU GALHOTRA | ludhiana

हेमंत कुमार देवानंद और लता मंगेशकर को याद किया एशियन्स की टीम ने, उनके सुरीले गीत गाकर दुगरी फेस 1 के शरमन जैन स्वीट्स के बैंकट हॉल में एक बेहद हसीन शाम का आयोजन हुआ एशियन क्लब व वॉयस ऑफ़ एशियन्स की टीम के पैटर्न विपन जैन के नेतृत्व में. इस मौके पर देवानंद और लता मंगेशकर के जन्मदिन और हेमंत कुमार की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करने के लिए उन्हीं के नग्मों को एशियंस के बेहद सुरीले गायकों ने गाकर समां बांध दिया. कार्यक्रम के पहले दौर के मुख्य अतिथि बने हल्का आतम नगर के एमएलए कुलवंत सिंह सिद्धू , जिनका यह मानना था कि रोजाना की दौड़-धूप भरी जिंदगी में आज उन्होंने इन सुरीले गायकों के साथ जो पल बिताए, उनको सचमुच में ही बहुत ज्यादा रिलैक्सेशन महसूस हुई. उन्होंने कलाकरों का हौसला बढ़ने के लिए उनको नकद इनाम भी दिया. कार्यक्रम के दूसरे दौर में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अमृतसर से पंजाब होमगार्ड व सिविल डिफेंस के डीआईजी चरणजीत सिंह. उनके साथ उनकी पत्नी संगीत कौर व माताजी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे. पूरे परिवार ने जहां गीतों का भरपूर आनंद लिया, वही गायकों को सम्मानित भी किया. कार्यक्रम का बेहतरीन मंच संचालन किया एशियंस के प्रमुख ज्योतिष सम्राट सुखमिन्दर सिंह ने और साथ ही उन्होंने अपनी पौधारोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी को पौधे भी वितरित किए. गायकों में नामी कलाकार मुखविंदर सिंह ने -है अपना दिल तो आवारा-, -बेकरार करके हमें यूं ना जाइए-, -तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं-, एशियन्स के पैटर्न व नामी फिल्म प्रोड्यूसर व व्यवसाई अशोक धीर ने -मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया- व -तुम पुकार लो- गीत प्रस्तुत किए. स्वयं सुखमिन्दर सिंह ने -गुमनाम है कोई- गीत बेहद मधुर अंदाज में प्रस्तुत किया. दृष्टि बाधित होने के बावजूद श्रुति खरबंदा ( एशियंस की कला निर्देशिका) ने जब अपने गीत -अजीब दास्तां है ये-, -रहे ना रहे हम- गाये, तो एक बार मंत्र मुक्त हो गए सभी दर्शक. श्रुति का एशियंस के प्रमुख सुखमिन्दर सिंह के साथ गीत -छुपा लो यूं दिल में प्यार मेरा- भी बेहद पसंद किया गया. संजीव मेहरा में बेहद मस्त अंदाज में -यह दिल ना होता बेचारा- व -खोया खोया चांद- गीत प्रस्तुत किए. सीनियर सिटीजन रविंद्र जैन का गीत -हर खुशी हो वहां- व मास्क लेडी नाम से विख्यात समाज सेविका ललिता लांबा का गीत -जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं- भी सराहनीय रहा. दृष्टि बाधित होने के बावजूद हर्षिता के गीत -जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला- व -लग जा गले के फिर ये हसीन रात हो ना हो- बेहद सराहनीय रहे और सभी लोग सांस रोककर उनको सुनते रहे. नामी अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट विजय मित्र ने जहां संगीत संयोजन में बहुत खूब भूमिका निभाई, वहीं उनके गीत -फूलों के रंग से- व उनकी पत्नी पूनम मित्र के साथ युगल गीत -तुझे जीवन की डोर से बांध लिया है- ने बेहद तालियां बटोरी. हाल ही में एशियन्स से जुड़े कुलदीप वशिष्ट के गीत -तेरी जुल्फों से जुदाई तो नहीं मांगी थी ने भी बेहद बढ़िया प्रभाव छोड़ा संगीत प्रेमियों के दिलों पर. कार्यक्रम में एमएलए कुलवंत सिद्धू & बिपन जैन ने ज्योतिष सम्राट सुखमिंदर सिंह द्वारा त्यार किया गया सर्व जन वशीकरण इत्र लांच करके उसकी पहली शीशी डीआईजी चरणजीत सिंह जी को भेंट की. इस पर जब एशियन्स के पैट्रन अशोक धीर ने जब सुझाव दिया कि सी एम पंजाब भगवंत मान को जब आप मिलने जाओगे तो यह इत्र लगाकर जाना..... इस पर पूरी महफ़िल में ठहाका गूँज उठा. कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे मार्शल एड के प्रमुख मनदीप केशव गुड्डू व प्रतीक वर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया व बताया कि उनकी टीम अब तक 2026 लाशों का संस्कार कर चुकी है, पिछले महीने ही 10 हज़ार पौधे लगा चुकी हैं और लम्पी बीमारी के कारण मृत हुई 1000 को भी दफना चुकी है. कार्यक्रम को बेहद खूबसूरत ध्वनि देने के लिए एलजी की तरफ से श्री बंटी व उनकी टीम ने एक अनोखी म्यूजिक सिस्टम प्रदर्शित किया, जिसने सभी को चौंका दिया अनोखे फीचर्स से, जिसकी संगीत तरंगे समारोह के अंत तक गूंजती रही. उनके साथ विशेष सहयोग रहा बलजीत सिंह सराभा का. एलजी की तरफ से अतिथियों को शेक मेकर व मग भी गिफ्ट किए गए. कार्यक्रम में विशेष तौर पर पधारे इन्दर बीर सिंह नंदा, सतिंदर महाजन, कृपाल सिंह सहारा, सतनाम कौर, परगट मसीह, संगीता शर्मा, आरती सिंह. आये हुए अतिथियों का स्वागत किया एशियन्स के चीफ आर्गेनाइजर अनीश बब्बर ने. कार्यक्रम के दौरान शरमन जैन स्वीट्स के स्टाफ द्वारा बेहद शालीनता के साथ मेहमानों को कॉफी, मसाला चाय, चाट, समोसे, गुलाब जामुन & अत्यंत स्वादिस्ट स्नैक्स परोसे गए. शरमन जैन स्वीट्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विपिन जैन ने बताया, एशियंस की टीम के द्वारा हर महीने विख्यात गायक गायिकाओं को याद करने के लिए उनके फिरोजपुर रोड, घूमर मंडी व चंडीगढ़ रोड स्थित आउटलेट्स में भी ऐसी ही संगीतमय शामें हर महीने करवाई जाएंगी, जिनके द्वारा नए व उभरते गायकों के साथ-साथ स्थापित गायकों को इकट्ठे एक मंच पर आकर संगीत प्रेमियों की सेवा का मौका मिलेगा.

politics-crime-education-news-punjab



About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB