politics-crime-education-news-punjab

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने महिला सुरक्षा पर चर्चा की मांग की

Dec16,2022 | AGENCY | ludhiana

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर निर्भया गैंगरेप मामले के 10 साल होने पर महिला सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज के संसदीय कार्य को स्थगित करने का आग्रह किया। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि दिसंबर 2012 में हुए दर्दनाक निर्भया रेप कांड की आज 10वीं बरसी है, लेकिन निर्भया कांड के 10 साल बाद भी देश में लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में हर रोज रेप के लगभग छह मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में 8 माह की बच्ची से लेकर 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ तक रेप के मामले सामने आए हैं। हालांकि लड़कियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध के बावजूद भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने निर्भया फंड का जिक्र करते हुए कहा कि निर्भया फंड भी लगातार कम होता जा रहा है। आयोग की अध्यक्ष ने पत्र में लिखकर कहा है कि आज के संसदीय कार्य को स्थगित कर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने पत्र में हाल ही में दिल्ली में हुए तेजाब कांड का जिक्र करते हुए लिखा है कि, 2 दिन पूर्व ही 17 साल की एक लड़की पर तेजाब फेंका गया है, जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पत्र में लिखा कि तेजाब की बिक्री बंद है, इसके बावजूद यह खुलेआम बेचा जा रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस की अवमानना है।

politics-crime-education-news-punjab



About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB