भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना शहरी व लुधियाना देहाती की एक विशेष बैठक घंटाघर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजयुमो, जिला प्रधान कुशाग्र कश्यप की अगुवाई में की गई ! इस बैठक में भज्युमो प्रदेश अध्यक्ष कनवरवीर सिंह टोहड़ा जिला पदाधिकारियों से रूबरू हुए। टोहड़ा ने युवाओं से उनकी समस्याएं सुनी और मोर्चे को और ज्यादा बेहतर कैसे किया जा सके इसके बारे में कार्यकर्ताओं से ही सलाह मशवरा किया और सुझाव भी मांगे। जिला प्रधान कुशाग्र कश्यप ने जहां सरकारी योजनाएं जिनमे आवास योजना, आयुष्मान योजना, क्रोना सहायता और पेंशन स्कीमों को जनता तक और ज्यादा तीव्रता से ले जाने की बात की वही सूबा उपाध्यक्ष रवि बत्रा ने संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिए। वहीं कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार की बात भी निकल कर आई। मीटिंग की समाप्ति पर आने वाले समय में कनवर वीर सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को आने वाले नगर निगम चुनावों में ज्यादा से ज्यादा लीडरशिप युवा मोर्चा से निकले इसके लिए प्रेरित किया ! इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला लुधियाना देहाती के अध्यक्ष अंकित सैनी , पंजाब लीगल सेल के कन्वीनर हिमांशु जिंदल, सह सोशल मीडिया आईटी इंचार्ज अभी मिश्रा के अलावा भाजयुमो जिला शहरी के उपाध्यक्ष कपिल कत्याल, अभिषेक सिंघल, ललित चौहान, दीपक जोहर , महामंत्री अजिन्दर सिंह , सचिव नमन बंसल, प्रेस सचिव कुणाल शर्मा , गगनप्रीत सिंह, विनोद गौतम, साहिल दुग्गल, दिलजीत सिंह और साथी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
politics-crime-education-news-punjab
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)