politics-crime-education-news-punjab

सांख्य दर्शन के महान प्रवर्तक थे भगवान कपिल मुनिः रविन्द्र पुरी महाराज

Sep16,2022 | ANUPAM | ludhiana

सांख्य दर्शन के महान प्रवर्तक थे भगवान कपिल मुनिः रविन्द्र पुरी महाराज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भगवान कपिल मुनि आदि सिद्धि और आदि विद्वान और सांख्य दर्शन के महान प्रवर्तक थे। जो प्रत्येक कल्प के आदि में मानवता के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। जिन्होंने कर्मकांड के विपरीत ज्ञान कांड को महत्व दिया और त्याग तपस्या एवं समाधि को भारतीय संस्कृति में प्रतिष्ठित कराया। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की छावनी में आयोजित भगवान कपिल मुनि की जयंती पर संत समागम को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भगवान कपिल मुनि ने विकासवाद का सर्वप्रथम प्रतिपादन करके संसार को स्वाभाविक गति से उत्पन्न माना और जिनसे हमें धर्म परोपकार और प्रेम की सीख मिलती है। महानिर्वाणी अखाड़े के इष्ट देवता भगवान कपिल मुनि सभी के जीवन में खुशियां और उन्नति लेकर आए। संत समाज यही कामना करता है। इस दौरान रविन्द्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। मुखिया महंत भगतराम एवं कोठारी महंत जसविन्दर सिंह ने कहा कि कपिल मुनि महाराज भारत के सर्वश्रेष्ठ ऋषियों में से एक थे। जिन्हें जन्म से ही सारी सिद्धियां प्राप्त थीं और जो अग्नि के साक्षात अवतार माने जाते थे।ऐसे महान तपस्वी एवं प्रभावशाली ऋषि-मुनियों की प्राचीन परंपरा के आधार पर ही संत समाज गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करता चला आ रहा है। हम सभी को ऐसे महान महापुरुष के आदर्श पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भगवान कपिल मुनि अत्यंत उत्कृष्ट कोटि के विचारक एवं अथाह ज्ञानवान थे। जिन्होंने राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मुक्ति के लिए भगीरथ को मां गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए प्रेरित किया। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ और राजा सागर के साठ हजार पुत्रों को मोक्ष की प्राप्ति हुई। ऐसे महान पुरुषों की गाथा सर्व समाज के लिए प्रेरणादायी है। हम सभी भगवान कपिल मुनि महाराज के चरणों में नमन करते हैं। स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि भगवान कपिल मुनि महाराज महान तपस्वी साधक थे। भारत के कोने-कोने से आकर श्रद्धालु भक्त कपिल तीर्थ में स्नान कर अपना जीवन कृतार्थ करते हैं। श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के पंच महंत देव गिरी, महंत कमल गिरी, महंत किशन गिरी, महंत रामेंद्र पुरी, महंत अखिलेश भारती, महंत सुभाष पुरी, महंत रविन्द्र गिरी, महंत महेश गिरी महाराज ने कहा कि भगवान कपिल मुनि विष्णु भगवान के चौबीसवें अवतार माने जाते हैं।

politics-crime-education-news-punjab



About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB