मुंबई में म्यूजिक कंपनी के सीईओ का अपहरण किए जाने के मामले में शिंदे समूह के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे के अलावा 15 लोगों के खिलाफ गोरेगांव के वनराई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
शिकायतकर्ता राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर में करीब 15 लोगों ने उनके गोरेगांव स्थित ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस पर धावा बोल दिया और मुझे जबरन बंदूक के बल पर अगवा कर विधायक प्रकाश सुर्वे के ऑफिस पर ले जाया गया। इसके बाद उनसे 100 रुपये के स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराया गया और गाली-गलौज व मारपीट की गई। उस समय मनोज मिश्रा, पद्माकर, राज सुर्वे, विक्की शेट्टी और अज्ञात लोग थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह राजकुमार को बचा लिया था।
राजकुमार के वकील सदानंद शेट्टी ने बताया कि पूरा मामला साढ़े आठ करोड़ रुपये का है। राजकुमार सिंह ने आदिशक्ति फिल्म्स के मालिक मनोज मिश्रा को म्यूजिक प्रोडक्शन के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये दिए थे। इसी संबंध में दोनों के बीच अनुबंध बनाया गया था, लेकिन मनोज मिश्रा ने इसी अनुबंध को रद्द करवाने के लिए राजकुमार सिंह का बंदूक के बल पर अपहरण किया था और उनसे जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाया।
इस मामले में वनराई पुलिस स्टेशन की टीम ने शिंदे समूह के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 364-ए, 452, 143, 147, 149, 323, 504 और 506 और आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।
Music-Company-Ceo-Kidnapped-In-Mumbai-Case-Registered-Against-Mla-s-Son
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)