हेल्थकेयर में उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, फोर्टिस अस्पताल, लुधियाना वैरिकोज़ नसों के रोगियों के इलाज के लिए एडवांस्ड तकनीक ग्लू एम्बोलाइज़ेशन शुरू करके पंजाब क्षेत्र में अग्रणी के रूप में उभरा है। डॉ. राजदीप सिंह छीना, कंसल्टेंट, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, लुधियाना के नेतृत्व में, यह तकनीक वैरिकोज़ नसों के उपचार में बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है, जो सभी पारंपरिक उपचारों से बेहतर है। वैरिकोज़ वेंस में आपकी नसें फूल जाती हैं और रक्त से भर जाती हैं और सूजी और उभरी हुई दिखाई देती हैं और नीले-बैंगनी या लाल रंग की हो जाती हैं। यह भारत में 30% से अधिक वयस्कों के जीवन को प्रभावित करती है। दर्द, चलने में कठिनाई और पांव/टांग पर जख्म से खून बहना, रोगी की दैनिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण रूप से रुकावट कर सकता है।लुधियाना के एक 48 वर्षीय मरीज का इसी ग्लू एंबोलाइजेशन तकनीक के जरिए वेरीकोस का सफल इलाज किया गया। रोगी को न भरने वाले ज़ख्मों की अवस्था में अस्पताल लाया गया था | कई तरह उपचारों के बाद लाभ न होने पर, फोर्टिस लुधियाना में ग्लू एम्बोलिज़ेशन प्रक्रिया का विकल्प चुना और श्री अमदीप सिंह (काल्पनिक नाम) इस प्रक्रिया से गुजरने वाले पहले रोगी बने | इसमें डॉ. चीना द्वारा केवल 15 मिनट में प्रत्येक पैर का सफलतापूर्वक इलाज किया और एक सप्ताह के भीतर, रोगी ने अपनी स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार का अनुभव किया, और कुछ समय बाद पुनः सामान्य रूप से चलने लगा |डॉ. राजदीप सिंह छीना, कंसल्टेंट इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, लुधियाना ने कहा, -ग्लू एम्बोलाइजेशन एफडीए (अमरीका) द्वारा अनुमोदित अद्वितीय उपचार है जिसमें एक सुई जितनी चुभन करके नस को तुरंत सील कर दिया जाता है। पारंपरिक लेजर या रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन उपचारों से ग्लू एम्बोलाइजेशन के कई फायदे हैं। रोगी को केवल 2-3 मिमी का एक छोटा सा कट करके से नस को तुरंत सील कर दिया जाता है और मरीज इस प्रक्रिया के तुरंत बाद अस्पताल से छुट्टी ले कर सामान्य जीवन जी सकता है। इस प्रक्रिया में न कोई टांके लगते हैं और न ही खून की कमी होती है और लंबी अवधि में इसकी 98-99% की असाधारण सफलता दर है। इसके अलावा, यह प्रक्रिया के बाद स्टॉकिंग की आवश्यकता को समाप्त और जोखिम को कम करता है। मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया वैरिकाज़ नसों द्वारा उत्पन्न परेशानियों को प्रभावी ढंग से संभालती है, जिससे रोगियों को तुरंत राहत और जल्दी अपनी रोजमर्रा के काम कर सकते है। फोर्टिस अस्पताल लुधियाना में पहले से ही लगभग 10 सफल मामलों के इलाज के साथ, परिणाम वास्तव में उल्लेखनीय रहे हैं, जो उन लोगों को आशा प्रदान करते हैं जिन्होंने पहले वैरिकोज़ नसों में सर्जरी को अपना एकमात्र इलाज समझ रहे थे।डॉ. विश्वदीप गोयल, जोनल डायरेक्टर, फोर्टिस लुधियाना ने कहा, --फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना में ग्लू एम्बोलाइजेशन तकनीक की शुरुआत, वैरिकोज़ नसों के लिए चिकित्सा उपचार में एक महत्वपूर्ण प्रगति का पंजाब क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करती है। फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना हमेशा मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने में सबसे आगे रहा है। हमारा उद्देश्य रोगियों के बीच इस नवीनतम प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, यह मरीजों को पारंपरिक तरीकों, जिसमें दर्द, निशान और ठीक होने में ज्यादा लम्बा समय लग सकता है, के मुकाबले जल्दी ठीक होने का विकल्प प्रदान करता है । इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं में नवीनतम टेक्नोलॉजी को अपनाकर, फोर्टिस हॉस्पिटल का लक्ष्य, वैरिकाज़ नसों से प्रभावित रोगियों को प्रदान की जाने वाली देखभाल और सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना है।
Fortis-Ludhiana-Launches-Minimally-Invasive-Embolization-Technology
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)