लुधियाना और बठिंडा की सेहत विभाग की टीम ने मिलकर छापेमारी की ** रॉयल इन्कलेव कालोनी की कोठी में क्लीनिक खोलकर चला रहा था अवैध कारोबार* रॉयल एंक्लेव कालोनी की एक कोठी में चल रहे भ्रूण लिंग जांच सेंटर का सेहत विभाग की टीम ने पर्दाफाश किया है। लुधियाना से आई सेहत विभाग की टीम ने बठिंडा सेहत विभाग की टीम को साथ लेकर कालोनी की कोठी में चल रहे क्लीनिक में छापेमारी की। यहां से आरएमपी, उसकी पत्नी और एक दलाल को पकड़ा है। टीम ने कोठी में बने अंडरग्राउंड कमरे में तीन घंटे तक चली सर्च के दौरान 30 लाख रुपए की नकदी, गर्भपात करवाने वाली दवाइयां, उपकरण के अलावा बच्चों को गोदनामा के एफिडेविट बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी आरएमपी गुरमेल सिंह, उसकी पत्नी बिंदर कौर व दलाल राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कैंट के केस दर्ज कर लिया है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि अवैध तौर पर चल रहे इस सेंटर से मिली लाखों की तादाद में नकदी व गोदनामे के दस्तावेजों से पता चलता है कि यहां पर बड़े स्तर पर लिंग जांच केंद्र चलाया जा रहा था और साथ ही अवैध तौर पर बच्चा गोद देने का भी गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इस मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है। **3 घंटे तक सर्च; 30 लाख नकद, गोदनामे के दस्तावेज बरामद** ** कोठी के गुप्त कमरे में बना रखा भ्रूण लिंग जांच सेंटर** सेहत विभाग लुधियाना के जिला परिवार भलाई ऑफिसर डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि भुच्चो मंडी में लुधियाना के कुछ मरीज लिंग जांच करवाते हैं। एक गर्भवती महिला को लेकर टीम रावल एनक्लेव पहुंची। वहाँ एक कोठी में गर्भवती महिला के बच्चे का लिंग जांच करवाने संबंधी सौदा हुआ और सेंटर संचालक दंपती को 50 हजार रुपए दे दिए गए। महिला को कोठी के अंदर बने कमरे में ले गए। फिर सेहत विभाग की टीम ने रेड कर मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी किट व औजार बरामद किए गए। टीम ने सेंटर से 30 लाख रुपए की नकदी के अलावा सुबह दिए गए 50 हजार बरामद् करने के अलावा जिन महिलाओं को गर्भपात किया गया है, उनके आधार कार्ड व एफिडेविट आदि बरामद किए हैं। **महिलाओं को फंसाकर गर्भ में ही बच्चे को बेच भी देते थे** जिस कोठी में रेड की गई है। उस कोठी के बाहर क्लीनिक का बोड रखा गया है। खुद को आरएमपी बताने वाला गुरमेल सिंह लंबे समय से अंडरग्राउंड कमरे में लिंग जांच से लेकर गर्भपात करवाने व नवजात बच्चों को गोद देने का गैर कानूनी काम कर रहा था। पता चला कि ये लोग किसी गरीब परिवार की महिला के गर्भ ठहरने पर उसके गर्भ की जांच करने के बाद बेटे का पता लगने पर उसका जन्म से पहले ही किसी परिवार के साथ सौदा कर लेते थे। बच्चे का गोदनामा कर दिया जाता था।
Fetal Sex Tester RMP, his wife and a broker arrested
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)