138 railway stations to be developed as Amrit Bharat station -- Shobhan Choudhary

अमृत भारत स्‍टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा 138 रेलवे स्‍टेशनों को -- शोभन चौधरी

स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्‍ध कराने पर ध्‍यान केंद्रित

May18,2023 | Bureau | ludhiana

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी ने आज उत्‍तर रेलवे के विभागाध्‍यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की । बैठक में स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्‍ध कराने जिनमें प्‍लेटफार्मों का विस्‍तार, वाशेबल एप्रनों, प्‍लेटफार्मों का लेवल उठाने, दूसरे प्रवेश द्वार का प्रावधान, फुट-ओवर-ब्रिज, एस्‍केलेटर, लिफ्ट और दिव्‍यांगजनों के लिए सुविधा, स्‍टेशनों के मुख्‍य दवार सहित स्‍टेशन इमारतों में सुधार इत्‍यादि उपलब्‍ध कराने पर बल दिया गया । उन्‍होंने गतिशीलता में वृद्धि और अन्‍य विकासात्‍मक ढांचागत कार्यों व माल लदान के कार्यों की समीक्षा की । श्री चौधुरी ने बताया कि रेल उपभोक्‍ताओं के लिए बेहतर ढांचागत सुविधाएं उपलबध कराने के लिए 138 रेलवे स्‍टेशनों को अमृत भारत स्‍टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा । उन्‍होंने रेलगाड़ियों की समयपालनबद्धता के बेहतर रिकॉर्ड को बनाए रखने, गतिशीलता में वृद्धि से जुड़े कार्यों को तेज करने और प्रगति की जांच करने के अभियान चलाने के निर्देश दिए । उन्‍होंने रेलपथों, वैल्‍डों के अनुरक्षण मानकों और रेलपथों के निकट पड़े स्‍क्रैप को हटाने के लिए जोन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्‍होंने रेलपथों, रेलगाडि़यों और परिसरों में विद्युत संरक्षा पर ध्‍यान केंद्रित करने पर बल दिया । रेलगाडि़यों की गति सीमा बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है । उन्‍होंने कहा कि परियोजनाओं को समयय पर पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए । उत्‍तर रेलवे अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

138 railway stations to be developed as Amrit Bharat station -- Shobhan Choudhary


pbpunjab ad banner image pbpunjab ad banner image pbpunjab ad banner image

About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB