— पुलिस टीमों ने 177 व्यक्तियों के ख" />

day-217-of-gangstran-te-vaar-punjab-police-conducts-552-raids-354-held

गैंगस्टरां ते वार का 217वां दिन: पंजाब पुलिस की 552 स्थानों पर छापेमारी; 354 गिरफ्तार

Aug25,2026 | Vazul Galhotra | Chandigarh

— पुलिस टीमों ने 177 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की

— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में कर सकते हैं रिपोर्ट

—  'युद्ध नशों विरूद्ध'के 542वें दिन 11.3 किलो हेरोइन समेत 83 नशा तस्कर गिरफ्तार

 
राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 217वें दिन पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 552 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’— पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
217वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों समेत 354 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 64,572 हो गई है।
इसके अलावा 177 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना भी दे सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ को 542वें दिन भी जारी रखते हुए आज 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 11.3 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम भुक्की, 326 नशीली गोलियां और 2,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही पिछले 542 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,484 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 12 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।
----------

day-217-of-gangstran-te-vaar-punjab-police-conducts-552-raids-354-held


pbpunjab ad banner image pbpunjab ad banner image pbpunjab ad banner image

About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB