गुरद्वारा दुख निवारण साहिब में नाम सिमरन अभियास समारोह दौरान संगतों ने सरबत के भले की अरदास की सिखी के प्रचार को पं्रचड करने के मकसद से गुरद्वारा दुख निवारण साहिब में नाम सिमरन अभियास समारोह का आयोजन संगतों के भरपूर सहयोग से श्रद्वा व सम्मान से किया गया। भाई रजिेदरपाल सिंह खालसा व उनके जत्थे ने संगती रूप में श्री जपुजी साहिब व श्री चोपई साहिब जी के पाठ किए। भाई जगजीत सिंह व बीबी सिमरन कौर वालों के रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। भाई बलविंदर ङ्क्षसह व भाई गुरदास मिशनरी कॉलेज के स्टूडैट्स ने श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ संगतों को सरवण करवाए। कथा वाचक ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ में से व्याख्या करके संगतों को शब्द गुरू के साथ जुडऩे का आह्वान किया। गुरद्वारा साहिब की तरफ से रागी जत्थे को गुरद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस समारोह में एसजीपीसी सदस्य बीबी रजिंदर कौर खालसा,महासचिव अवतार सिंह,रणदीप सिंह डिंपल, कंवलप्रीत सिंह,जतिंदर सिंह रोबिन,गुरप्रीत सिंह विकंल,गुरदीप सिंह,जगजीत सिंह और रजिंदरपाल सिंह ने भी हाजरी भरी।
politics-crime-education-news-punjab
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)