लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल के दिशा निर्देशा अनुसार कैलाश नगर मंडल में के अध्यक्ष लकी शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड न.5 में पूर्व पार्षद भाजपा नेता वीरेंद्र सहगल के निवेश स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,पूर्व पंजाब प्रधान ,पूर्व सांसद और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पंजाब के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन,जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल,जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,मंडल प्रभारी चन्दन गुप्ता बैठक में विशेष तौर से पहुंचे। बैठक को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि अभी कुछ रोज पहले हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए है और गुजरात में चुनाव होने वाले है इन चुनावों में हिमाचल प्रदेश में और गुजरात में भाजपा अपनी ताकत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता में आने के सपने देख सकती है। उन्होंने कहा कि 8 दिसम्बर को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो उस समय भाजपा को हिमाचल और गुजरात में पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले रिवाज बदलने का जो संकल्प लिया था, वह पूरा होगा। अविनाश राय खन्ना ने बैठक में कहा कि दोनों राज्यों में विकास कार्य तेज गति से हुआ है, ऐसे में भाजपा इस बार सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल रहा है तथा चुनाव के दौरान भाजपा की जनसभाओं में भारी जन समर्थन देखने को मिला है। इस मौके पर भाजपा के सिनिययर नेता हरबंश फैंटा,कैलाश नगर मंडल के महामंत्री रवि अग्रवाल,रमन शर्मा,गणेश दत्त,पूर्व मंडल प्रधान ओम प्रकाश अरोड़ा,सुरेश गौड़,सतीश थापर,नीलम टंडन,मंजीत कौर,सीमा मंजीत कौर गोसाई,दीपक गोसाई,तजिंदर कुमार,अमित कुमार,बॉबी भंडारी,पुनीत कुमार,राजू शर्मा,मोहन शर्मा,दलजीत कौर, मीना गोसाई,शाम चरण,अश्वनी मलहोत्रा,गुरप्रीत गोपी,अशोक शर्मा,अमरजीत सिंह,रघु,किरण,परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।
politics-crime-education-news-punjab
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)