politics-crime-education-news-punjab

-मेट्रो इन दिनों- की शूटिंग हुई शुरू

Shooting of -Metro In Dinon- begins

Dec15,2022 | AGENCY | ludhiana

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर बॉलीवुड में काफी सक्रिय है। लगातार उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही है। इस बीच अभिनेता ने गुरुवार से अपनी आगामी फिल्म -मेट्रो इन दिनों- की शूटिंग शुरु कर दी है। यह फिल्म अनुपम खेर की 533वीं फिल्म होगी। इसकी जानकारी खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। अनुराग बासु के निर्देशन में बन रही - मेट्रो इन दिनों- साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म -लाइफ इन ए मेट्रो- का सीक्वेल है। -मेट्रो इन दिनों- में अनुपम खेर के अलावा सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख भी नजर आने वाले हैं। टी-सीरीज और अनुराग बासु के प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली इस फिल्म की कहानी आज के समय पर आधारित मानवीय रिश्तों की खट्टी-मीठी दास्तां है। इस फिल्म में दर्शकों को एक नई तरह की कहानी देखने को मिलेगी। साथ ही दर्शकों को अभिनेत्री सारा अली खान के साथ आदित्य रॉय कपूर की नई जोड़ी भी दिखाई देगी।

politics-crime-education-news-punjab



About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB