politics-crime-education-news-punjab

त्रिपुरा में प्रधानमंत्री द्वारा डेंटल कॉलेज का उद्घाटन

Prime Minister inaugurates Dental College in Tripura

Dec16,2022 | AGENCY | ludhiana

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अगरतला में त्रिपुरा के पहले डेंटल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभारी माणिक साहा ने गुरुवार रात यह जानकारी दी। साहा ने अगरतला में मीडिया से कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) की सिफारिश पर आईजीएम अस्पताल के नए भवन में एक डेंटल कॉलेज स्थापित करने की गुरुवार को ही अनुमति दी है। उन्होंने कहा-‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक रैली को संबोधित करने, कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करने और केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करने के लिए रविवार को त्रिपुरा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह डेंटल कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे।’ माणिक साहा ने कहा कि डीसीआई की टीम ने 12 और 13 दिसंबर को डेंटल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भवन का दौरा कर वहां मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया था। टीम प्रस्तावित भवन में मौजूद बुनियादी सुविधाओं से प्रभावित थी। डीसीआई की कार्यकारी परिषद ने 15 दिसंबर को अगरतला में एक डेंटल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंटल कॉलेज में 50 सीट होंगी और यह त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय के तहत काम करेगा। 50 सीटों में से 15 फीसदी सीट केंद्रीय पूल के लिए आरक्षित होंगी। 7-8 सीट पूर्वोत्तर राज्यों के लिए और बाकी त्रिपुरा के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। यहां चार वर्षीय बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिला राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आधार पर किया जाएगा और बाद में इसे धीरे-धीरे अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र अगले साल सितंबर से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में डेंटल कॉलेज की स्थापना की अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया का आभार जताया है।

politics-crime-education-news-punjab



About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB