politics-crime-education-news-punjab

प्राइम वीडियो पर विक्की कौशल की नई फिल्म

Vicky Kaushal new movie on prime video

Dec16,2022 | AGENCY | ludhiana

अक्षय कुमार की -रामसेतु- के बाद अब अमेजन के ओटीटी प्राइम वीडियो ने धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर एक नई फिल्म का निर्माण करने का एलान शुक्रवार को किया है। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल लीड रोल में नजर आयेंगे। विक्की कौशल के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक मनोरंजक फिल्म होगी और मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी। दर्शकों ने ऐसी फिल्म नहीं देखी होगी। हालांकि फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे।जबकि फिल्म के निर्देशन की कमान अभिनेता व निर्देशक आनंद तिवारी संभालेंगे। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

politics-crime-education-news-punjab



About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB