politics-crime-education-news-punjab

शुभमन गिल का अपने टेस्ट करियर का पहला शतक

Shubman Gill-s first century of his Test career against Bangladesh

Dec16,2022 | AGENCY | ludhiana

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक लगाया। टेस्ट क्रिकेट में यह गिल का पहला शतक है। इससे पहले गिल का सर्वाधिक स्कोर 91 रन था, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ गिल ने 110 रनों की शानदार पारी खेली। वह मेंहदी हसन मिराज की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में महमुदुल हसन जॉय को कैच देकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। हालांकि पहली पारी में वह केवल 20 रन बनाकर आउट हुए थे। बांग्लादेश के खिलाफ मैच की बात करें तो भारत ने समाचार लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में 51 ओवर में 2 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 54 और विराट कोहली 2 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की कुल बढ़त 447 रनों की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में केवल 150 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 254 रनों की बढ़त मिली थी।

politics-crime-education-news-punjab



About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB