politics-crime-education-news-punjab

कड़कती ठंड में मां की 12 वी पुण्यतिथि के मौके पर लगाया गर्मागर्म टोस्टो का लंगर . साथ ही पिलाई चाय व मेहमानों को बांटे फूलों के पौधे

Jan9,2023 | NARINDER KUMAR |

हंबडां रोड पर था यह अजब नजारा, जब कड़कती ठंड में एशियंस के प्रमुख ज्योतिष सम्राट सुखमिंदर जी की तरफ से उनकी माता जी स्वर्गीय श्रीमती संतोष जी की 12 वी पुण्यतिथि के मौके पर गरमा गरम टोस्टो का लंगर लगाया गया. इसका उद्घाटन किया जालंधर से आए मोहन परमार & डिंपी परमार ने, जबकि विशेष अतिथियों के तौर पर शामिल थे किचलू नगर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह व मुंशी कोमल ज्योत सिंह. अतिथियों का स्वागत किया एशियंस की ओर से ममता सिंह ने और तुलसी नर्सरी की ओर से कमलेश वर्मा ने. राहगीरों और मजदूरों को लंगर बांटने का सिलसिला तब और तेज हो गया, जब सचदेवा मैगजीन एजेंसी के त्रिलोकी सचदेवा. एशियंस के सीनियर पैटर्न अशोक धीर व रोड सेफ्टी पंजाब के वाइस चेयरमैन कमलजीत सोई भी शामिल हो गए. यही नहीं विख्यात समाज सेविका ललिता लांबा ने अपने ससुर जी की याद में चाय का लंगर भी लगाया. तुलसी नर्सरी के प्रमुख कमलेश वर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों को गुलाब के पौधे भेंट करके सम्मानित किया. आज के इस समारोह को करने का सिर्फ एक ही लक्ष्य था कि अपने बुजुर्गों को याद रखा जाए, उनकी याद में जरूरतमंदों की मदद की जाए. भूखे प्यासे को कड़कती सर्दी में कुछ खाने को जरूर दिया जाए और पर्यावरण की रक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए. उम्मीद है जिनको भी एशियंस का यह कदम सराहनीय लगा हो, वह जरूर एशियंस की टीम के साथ जुड़कर आने वाले समय में और भी कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे.

politics-crime-education-news-punjab



About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB