Youth-Are-Trained-In-Indian-Cultural-Values-At-Iskcon-Janpath-Amit-Garg

इस्कॉन जनपथ में युवाओं को किया जाता है भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति  प्रशिक्षित: अमित गर्ग

, | |

  अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन जनपथ द्वारा इस्कॉन  संस्थापकाचार्य भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद जी द्वारा श्रीमदभगवद गीता की शिक्षाओं पर आधारित बहुत से कार्यक्रम युवा पीढ़ी के लिए तैयार किए गए थे ताकि युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति मूल्यों के आधार पर जीवन व्यतीत करें। युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहे। जानकारी देते हुए इस्कॉन मंदिर स्टेयरिंग बोर्ड के अध्यक्ष राजेश गर्ग, वाइस चेयरमैन राजेश ढांडा, को चेयरमैन अमित गर्ग, महासचिव योगेश गुप्ता ने बताया कि इस्कॉन जनपथ  के नव निर्मित सैमीनार  हाल जो कि पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित व पूरी तरह से डिजिटल है में श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के लिए चलाए जा रहे हैं जैसे कि डी. वाई. एस डिस्कवर योर सेल्फ युवाओं के लिए, जे.एस.डी. यात्रा ऑफ सेल्फ डिस्कवरी यानि आत्मा की खोज।  ताकि युवा पीढ़ी भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी ग्रहण कर  और भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन यापन कर सकें।जिससे कि एक समृद्ध भारत का निर्माण हो सके। इस्कॉन  युवा फोरम के विवेक गुप्ता, शुभम बांसल, संयम मलिक, श्रुति बांसल, पुष्टि मलिक, वंश, नीतीश गुप्ता, आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस्कॉन जनपथ में चल रहे आत्मा की खोज कार्यक्रम के आज दूसरे सत्र में अध्यात्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कृष,सृष्टि, महक  क्रमश प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें भगवान के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आज के सत्र में वक्ता विवेक गुप्ता ने बताया कि युवाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में उन्हें कैसे तनाव मुक्त रहा जा सकता है।इसका विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है

Youth-Are-Trained-In-Indian-Cultural-Values-At-Iskcon-Janpath-Amit-Garg


Related News


About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB